सतना। सवा दो लाख के इनामी डकैत सुन्दर पटेल उर्फ रागिया गिरोह में फूट पड़ गई है। गिरोह के दो सदस्य असलहा लेकर सुन्दर का साथ छोडक़र अलग हो गए। बदंूक लेकर गिरोह से भागे दोनों बदमाशों के परिजनों को सुन्दर गिरोह ने बिछियन जैसे घर जलाकर नरसंहार करने की धमकी दी है। सुन्दर गिरोह ने ये धमकी गिरोह से अलग हुए बदमाश राजू गोड़ के परिजनों को दी तागी गांव बिछियन गांव से सटा हुआ है। इस संबंध में तराई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इन दिनों सुन्दर गिरोह ने बर्चस्व की लड़ाई चल रही है।
सुन्दर के बाद गिरोह में दूसरा स्थान हासिल करने के लिए अन्य सदस्य एक-दूसरे को शक की निगाह से देख रहे हैं। दरअसल सुन्दर गिरोह में रहकर कई वारदातों को अंजाम देने वाले मझगवां थाना अन्तर्गत तागी निवासी इनामी बदमाश राजू गोड़ और शिवकुमार कोल गिरोह छोडक़र अलग हो गए। गिरोह छोड़ते समय दोनों बदमाश थ्री-नॉट-थ्री रायफल व 12 बोर की बंदूक ले उड़े। बंदूक समेत गिरोह से भागने से बौखलाये सुन्दर के इशारे पर गिरोह के सदस्य तागी गांव पहुंचकर राजू गोड़ के परिजनों को बिछियन जैसे नरसंहार भुगतने के लिए धमकी दी।
पांच दिन तक डेरा जमाए रहा गिरोह
तराई में सक्रिय सुन्दर पटेल गिरोह को ढेर करने के लिए एमपी-यूपी पुलिस का साझा अभियान कितना कमजोर है इसकी कलई खुल कर सामने आ गई। कमजोर मुखबिर तंत्र के चलते दोनों राज्यों की पुलिस को डकैतों के बारे में जानकारी तक नहीं लग पाती। सूत्रों ने बताया कि सुन्दर गिरोह पांच दिन तक मझगवां थाना क्षेत्र के यूपी की सीमा से लगे सिद्धा पहाड़ में पांच दिन तक डेरा जमाए रहा। सुन्दर व बलखडिय़ा समेत गिरोह के 19 सदस्य यहां पर पड़े रहे। लेकिन पुलिस को खबर पांच दिन बाद लगी। गिरोह के बारे में देर से जानकारी लगने के बाद औपचारिकता पूरी करने मझगवां, बरौंधा, जैतवारा, ताला थाना प्रभारी समेत एडी की विशेष टीम गिरोह की तलाश में दिनभर सरभंगा, पिपरावन, बांका, कजरा आदि गांवों व जंगलों में सर्चिंग करने के बाद खाली हाथ लौट आई।
No comments:
Post a Comment